Homeखेल ,
केंद्रीय अनुबंध में ईशान-श्रेयस की वापसी, पंत को फायदा; रोहित-विराट ग्रेड ए+ में बरकरार

बीसीसीआई ने साल 2024-2025 के लिए खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंध का एलान कर दिया है। चार खिलाड़ियों को ए+ ग्रेड में रखा गया है। वहीं, छह खिलाड़ियों को ए ग्रेड में रखा गया है। पांच खिलाड़ी बी ग्रेड और 19 खिलाड़ी सी ग्रेड में हैं। नीतीश रेड्डी, हर्षित राणा, अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को पहली बार बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध में जगह मिली है। इन सभी को ग्रेड-सी में रखा गया है। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को फायदा हुआ है। वह ग्रेड-बी से ग्रेड- ए में प्रमोट किए गए हैं। इस केंद्रीय अनुबंध की सबसे बड़ी खबर ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की इस सूची मे वापसी है। रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध की ए+ श्रेणी में बरकरार रखा गया।

Share This News :