Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
पहलगाम आतंकी हमले पर नरोत्तम मिश्रा ने जताया शोक, कहा- यह कायरता की पराकाष्ठा है

जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हमले को कायरतापूर्ण और आत्मा को विचलित कर देने वाला कृत्य बताया है।

ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए मिश्रा ने लिखा, "यह घटना बताती है कि कश्मीर में आतंकी कितने हतोत्साहित हो गए हैं। इस घटना की जितनी भर्त्सना की जाए, कम है।"

उन्होंने इस जघन्य हमले में जान गंवाने वाले लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, "परमपिता परमात्मा दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें। घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो, ऐसी मेरी कामना है।"

यह हमला घाटी में शांति बहाल करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को चुनौती देने वाला है, जिस पर सरकार और सुरक्षा एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं।

Share This News :