Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
दतिया में देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने की शिरकत

दतिया: मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा आज दतिया में देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। यह आयोजन पाल समाज के बंधुओं द्वारा किया गया था, जिसमें समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उन्हें नमन किया। उन्होंने अपने संबोधन में देवी अहिल्याबाई के महान आदर्शों और प्रशासनिक क्षमता को याद करते हुए कहा कि वे भारतीय इतिहास की एक प्रेरणास्रोत महिला थीं, जिन्होंने जनकल्याण को अपना धर्म समझा।

डॉ. मिश्रा ने ट्वीट कर भी इस आयोजन की जानकारी साझा की और पाल समाज को उनके प्रयासों के लिए साधुवाद दिया।

Share This News :