Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
दतिया SP और IG को CM ने हटाने के दिए निर्देश, नए एयरपोर्ट के लोकार्पण समारोह में दोनों के बीच हुई थी नोकझोंक

शनिवार को दतिया में नए एयरपोर्ट के लोकार्पण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के बीच सार्वजनिक स्थान पर हुई नोकझोंक का मामला अब बड़ा बन गया है। समारोह के दौरान भीड़ नियंत्रण को लेकर चंबल रेंज के आईजी सुशांत सक्सेना और दतिया एसपी वीरेंद्र मिश्रा के बीच कहासुनी हो गई थी।

इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार शाम दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार शाम एक ट्वीट कर इस पूरे मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि आईजी चंबल रेंज और दतिया एसपी का व्यवहार लोकसेवा के लिए खेदजनक है। इसे देखते हुए दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। ट्वीट में उन्होंने चंबल रेंज के डीआईजी और कटनी पुलिस अधीक्षक को भी हटाने की बात कही है।

भीड़ नियंत्रण के बीच हुआ टकराव

पुलिस मुख्यालय और डीजीपी तक पहुंचा मामला

घटना का वीडियो और रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय और डीजीपी स्तर तक पहुंची, जिसके बाद पूरे मामले को संज्ञान में लिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों के व्यवहार को लोकसेवा की गरिमा के खिलाफ बताते हुए कार्रवाई के निर्देश जारी किए। इस निर्णय को प्रशासनिक सख्ती का संकेत माना जा रहा है।

Share This News :