Homeअपना शहर,प्रमुख खबरे,slider news,
मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के जन्मदिवस पर होंगे विविध रचनात्मक कार्यक्रम

ग्वालियर : मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 12 जून को ग्वालियर में विभिन्न रचनात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। दिन की शुरुआत प्रातः 8:00 बजे मुरार स्थित अग्रसेन चौराहा पर आम नागरिकों एवं श्रमिकों को फल वितरण से होगी, जिसका संयोजन महेन्द्र गुप्ता एवं पंकज पाठक द्वारा किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 8:30 बजे कुरवाई गेट स्थित महाराजा मानसिंह तोमर उद्यान में सुंदरकांड पाठ एवं वृक्षारोपण का आयोजन होगा, जिसकी जिम्मेदारी भाजपा महानगर ग्वालियर के जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह तोमर 'बिट्टू' निभाएंगे।

इसी क्रम में प्रातः 9:30 बजे कोटेश्वर मंदिर परिसर में अभिषेक एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम रखा गया है, जिसका संयोजन पूर्व पार्षद रिंकू परमार एवं उनकी मित्र मंडली द्वारा किया जा रहा है। धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत रात्रिकालीन आयोजन में गिरगांव स्थित महादेव मंदिर पर रात 11:00 बजे से 1:00 बजे तक रुद्राभिषेक किया जाएगा, जिसकी व्यवस्था धर्मवीर सिंह गुर्जर एवं शिव सिंह बघेल द्वारा की गई है। इन आयोजनों के माध्यम से श्री तोमर के जन्मदिवस को सेवा, आस्था एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया जाएगा।

Share This News :