Homeप्रमुख खबरे,वायरल न्यूज़,slider news,
ओयो होटल में प्रेमी के साथ पत्नी, पति के पहुंचते ही महिला छत से कूदकर भागी, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत कस्बे के छपरौली रोड स्थित एक ओयो होटल में पति ने अपनी पत्नी को किसी और व्यक्ति के साथ देख लिया। वह पुलिस के साथ होटल जा पहुंचा। इसकी भनक लगते ही विवाहिता होटल के पीछे की करीब 12 फीट ऊंची छत से कूदकर फरार हो गई। प्रेमी को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस को सौंप दिया। ऊंची छत से कूदने का वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद पति कोतवाली पहुंचा। अपनी जान को खतरा बताया। सुरक्षा की गुहार लगाई। कहा कि पत्नी उसकी हत्या करवा सकती है। पुलिस ने फिलहाल कथित प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, बागपत के तुगाना गांव की एक युवती की शादी 2019 में ककोर गांव में हुई थी। दोनों का एक बेटा है। पति-पत्नी साथ ही रहते हैं। पति का आरोप है कि पत्नी के शादी से पहले ही कई लोगों से संबंध थे। जो शादी बाद भी बरकरार हैं। आरोप है कि इन संबंधों का विरोध करने पर पत्नी जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी।

आरोप लगाया कि 21 मई को भी पत्नी और सास ने अन्य लोगों के साथ मिलकर पति और परिजनों के साथ मारपीट की थी। पति ने छपरौली थाने में शिकायत की थी। पत्नी और पति की एसपी कार्यालय पर महिला सेल में काउंसलिंग चल रही है। सोमवार को तीसरी काउंसलिंग थी। पति अपने भाई के साथ काउंसलिंग के लिए गया था। पत्नी भी आई थी।

https://x.com/VikashpathN/status/1934956440092922098?t=RFr9pMIqBJkqj2iovU4jXQ&s=19 

 

 

Share This News :