Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
दतिया विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों को पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की बड़ी सौगात 3.75 करोड़ की योजना स्वीकृत
दतिया। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के प्रयासों से दतिया विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों को एक नई सौगात मिली है। "अटल योजना" के अंतर्गत कुल 3.75 करोड़ रुपये की लागत से नवीन पंचायत भवनों के निर्माण को मंज़ूरी दी गई है। इनमें से प्रथम किस्त के रूप में 1.88 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है।
यह योजना ग्राम स्तर पर प्रशासनिक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीण विकास को गति देने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
जिन पंचायतों को पंचायत भवन निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है, वे इस प्रकार हैं:
वडेरा
वामरोल
बनवास
भागौर
बिड़निया
बिलोनी
चिरूला
एरई
हतलव
जिगना