Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
इंदौर-देवास के बीच लगा कई किलोमीटर लंबा जाम, कार में फंसे व्यक्ति की घबराहट के बाद मौत
देवास हाइवे पर पिछले कुछ दिनों से लगातार जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है। इस जाम में इंदौर के बिजलपुर निवासी एक व्यक्ति की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 62 वर्षीय किसान कमल पांचाल उनकी बहन की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार सहित देवास आ रहे थे। इस दौरान कार अर्जुन बड़ौदा के पास जाम में फंस गई।
जाम के दौरान उन्हें घबराहट हुई, जिसके बाद उनके पुत्र ने कार निकालने के काफी प्रयास किए, परन्तु वे नहीं निकल पाए। करीब डेढ़ घंटे बाद वे जाम से निकलकर अपने पिता को लेकर देवास के निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।