Homeराज्यो से ,slider news,
सपा विधायकों से मिले अखिलेश, महागठबंधन पर अभी भी सस्पेंस

यूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन के लिए बातचीत जारी है लेकिन अभी भी कई दलों को शामिल करने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. इस बीच अखिलेश यादव सपा की तैयारियों और रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं. अखिलेश यादव लखनऊ में सपा विधायकों के साथ मुलाकात कर रहे हैं.

 à¤µà¤¿à¤§à¤¾à¤¯à¤•ों संग अखिलेश की मीटिंग
इस बीच, चुनाव की तैयारियों को लेकर सीएम अखिलेश यादव के कई विधायक मिलने पहुंचे हैं. राजा भैया, नितिन अग्रवाल, नरेश अग्रवाल और सिबकतुल्ला समेत कई पार्टी नेता अखिलेश यादव से मिले.

गठबंधन पर सस्पेंस जारी
इस बीच, यूपी में महागठबंधन पर सस्पेंस बना हुआ है. कांग्रेस के साथ गठबंधन पर सहमति तो है लेकिन सीटों के बंटवारे को लेकर अभी भी मंथन चल रहा है. इसके अलावा आरएलडी से भी अभी तक बात नहीं हो पाई है.

आरएलडी के साथ गठबंधन पर पेच
पश्चिमी यूपी में नामांकन दाखिल करने में सिर्फ 5 दिन बचे हैं लेकिन महागठबंधन की अटकलों से बावजूद आरएलडी और सपा के बीच अभी बात भी शुरू नहीं हो पाई है. सूत्रों के अनुसार आरएलडी 35 सीटें चाह रही है लेकिन सपा 20 से ज्यादा देने को तैयार नहीं है. सूत्रों के मुताबिक सपा भी आरएलजी से गठबंधन को लेकर हिचक रही है. पश्चिम यूपी में हाल के दिनों में जाट समुदाय और मुस्लिम समुदाय के बीच बढ़े तनाव के मद्देनजर सपा मुस्लिम वोटों के सुरक्षित रखना चाह रही है. ऐसे में आरएलडी के साथ जाना उसे नुकसानदेह लग रहा है.

कांग्रेस के साथ सीटों को लेकर दिक्कत
कांग्रेस के साथ भी सीटों को लेकर सपा की बात अभी पूरी तरह फाइनल नहीं हो पाई है. कांग्रेस अपने लिए 100 से कम सीटों पर राजी नहीं है जबकि अखिलेश कांग्रेस को 85 से अधिक सीटें देने को तैयार नहीं हैं. इसके अलावा कांग्रेस सोनिया और राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्रों रायबरेली और अमेठी की सभी सीटे भी अपने लिए चाह रही है. सपा के लिए इसपर भी फैसला आसान नहीं होगा

Share This News :