केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दिग्विजय का संकल्प तुड़वा दिया
भोपाल (विनय शर्मा) : राजनीति के क्षत्रप राजा ओर महाराजा आज भोपाल में एक साथ मंच पर नजर आए। राजा साहब ने ग्वालियर में कांग्रेस की एक मीटिंग में ऐलान किया था कि में अब कभी मंच पर नहीं बैठूंगा । दर्शक दीर्घा में बैठा करूंगा । मगर आज ऐसा कुछ हुआ कि उन्हें अपना संकल्प तोड़ना पड़ा और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मंच साझा किया । हुआ यूं कि भोपाल में आज एक विश्व विद्यालय का कार्यक्रम था। श्री सिंधिया इस कार्यक्रम में चीफ गेस्ट थे ओर राजा दिग्विजय सिंह भी अतिथि बतौर आमंत्रित थे, मगर वह मंच पर जाने के बजाय दर्शक दीर्घा की अग्रिम पंक्ति में बैठ गए । मंच पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की नजर जैसे ही दिग्गी राजा पर पड़ी तो वह तपाक से मंच से उतरकर सीधे दिग्गी राजा के पास पहुंचे ओर दोनों ने एक दूसरे का विनम्र भाव से अभिवादन स्वीकार किया ओर महाराज साहब उन्हें हाथ पकड़कर साथ मंच पर ले गए । इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर काफी देर तक तालियां बजती रहीं और दोनों की मुलाकात चर्चा का विषय बन गई।