Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के घर विराजे विघ्नहर्ता, ट्वीट कर दी शुभकामनाएँ
गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भगवान श्री गणेश के आगमन की जानकारी ट्वीट कर साझा की।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा –
"एकदन्ताय शुद्धाय सुमुखाय नमो नमः। प्रपन्न जनपालाय प्रणतार्ति विनाशिने॥
घर में पधारे श्री गजानन।
आज गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर देवताओं में प्रथम पूज्य, माता पार्वती के प्रिय पुत्र, करुणा, प्रेम और रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्री गजानन घर पधारे।
भगवान प्रभु श्री गणेश सभी भक्तों को रिद्धि-सिद्धि और सुख-समृद्धि का आशीष प्रदान करें।"
इस मौके पर डॉ. मिश्रा ने प्रदेशवासियों को भी बधाई दी और भगवान गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।