Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
महाआर्यमन सिंधिया निर्विरोध बने MPCA के सबसे युवा अध्यक्ष, पिता ज्योतिरादित्य से मिला आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महान आर्यमन सिंधिया मंगलवार को मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन के नए अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो गए।

29 साल के महान आर्यमन मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन के 68 साल के इतिहास में सबसे युवा अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि मैं मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन के सभी सदस्यों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए मुझ पर भरोसा जताया।

मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन की पिछली कार्यकारिणी ने भी बहुत अच्छा कार्य किया और मेरा प्रयास होगा कि उन्हीं कार्यों को आगे ले जाते हुए मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा हूं। निर्विरोध निर्वाचन पर उन्होंने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन एक परिवार है।

Share This News :