Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शिक्षक दिवस पर भितरवार में किया शिक्षकों का सम्मान

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शुक्रवार को भितरवार, जिला ग्वालियर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मिलित हुए। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश शिक्षक संघ द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. मिश्रा ने शिक्षकों का सम्मान करते हुए कहा कि शिक्षक ही जीवन के वास्तविक मार्गदर्शक होते हैं। वे न केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देते हैं, बल्कि उन्हें भविष्य में सही दिशा दिखाने और जीवन में कुछ बड़ा करने के लिए सदैव प्रेरित भी करते हैं।

Share This News :