Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
MP में क्या ऐसे रुकेगी मिलावट? पूरे प्रदेश में फूड सैंपल जांच का काम ठप, इंदौर का सबसे बुरा हाल
ग्वालियर। प्रदेश में मिलावटखोरों की इन दिनों मौज है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि प्रदेश की दो शासकीय फूड टेस्टिंग लैब में फूड सैंपलों की जांच नहीं हो रही है। इन दोनों ही लैब की एनएबीएल (नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फार टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लैबोरेटरीज) की मान्यता समाप्त हो चुकी है, जिसे दोबारा से दिए जाने की प्रक्रिया चल रही है।
सभी जगह सैंपल जांच का काम ठप
ऐसे में अब प्रदेश में ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर, भोपाल जैसे बड़े शहरों से लेकर सभी जगह सैंपल जांच का काम ठप पड़ा हुआ है। अकेले ग्वालियर में ही पहली बार फूड सैंपलों की पेंडेंसी 400 पर पहुंच गई है। वहीं इंदौर में यह आंकड़ा 500 है। होली के त्योहार से लेकर अभी तक छह माह में ग्वालियर में सैंपलों की जांच रिपोर्ट नहीं आई है और ना ही कोई केस आगे बढ़ पा रहा है।