Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
आदिवासी लड़कियों से रेप; इस्लाम अपनाने का दबाव, विरोध पर वीडियो बना ब्लैकमेल

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र में स्कूल में पढ़ने वाली दो आदिवासी लड़कियों के साथ दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करने की घटना सामने आई है। दरअसल, पहले एक आदिवासी लड़की ने थाने में समुदाय विशेष के दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। उसने बताया कि आरोपी उस पर शादी और इस्लाम अपनाने का दबाव बना रहे थे। विरोध पर आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर दिया। शिकायत पर पुलिस हरकत में आई तो पता चला कि पीड़िता की सहेली के साथ भी यही वारदात अंजाम दी गई है।

पीड़िता पर शादी और इस्लाम अपनाने का दबाव

पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया। साथ ही इस्लाम कबूल करने के लिए फोर्स किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया। आरोपी ने वीडियो अपने दोस्त फैज को भी फारवर्ड किया। इसके बाद फैज भी पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस की छानबीन में पता चला कि पीड़िता की सहेली एक अन्य आदिवासी लड़की के साथ भी आरोपियों ने ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया है।

वारदात के पीछे कोई गिरोह तो नहीं

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों के पीछे कोई गैंग तो नहीं है। इस घटना पर हिंदू संगठनों की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। संगठनों का आरोप है कि लव जिहाद जैसी वारदातें शहर में सुनियोजित तरीके से अंजाम दी जा रही हैं। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक माधव झा ने बताया कि मुस्लिम युवक ने जब पीड़िता का वीडियो वायरल किया तब परिवार ने उनसे संपर्क किया। इसके बाद हिंदू जागरण मंच की मदद से पुलिस को शिकायत दी गई।

लोगों में भारी आक्रोश

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वारदात को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। वारदात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ऐक्शन मोड में है। मामले की जांच डीएसपी हेडक्वार्टर को सौंपी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के मोबाइल जप्त कर लिए हैं। मोबाइल डाटा की छानबीन के आधार पर पुलिस आगे बढ़ रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों ने कुछ और लड़कियों के साथ तो ऐसी घिनौनी वारदात को अंजाम नहीं दिया।

कहीं और लड़कियों को तो नहीं बनाया शिकार

सूत्रों की मानें तो जांच में कुछ और लड़कियों को इसी तरह ब्लैकमेल किए जाने के सुराग मिले हैं। हालांकि इस बारे में अभी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों ही आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात अंजाम दिया। फिलहाल मामले की सघन छानबीन जारी है।

Share This News :