Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा आज इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

ग्वालियर: पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा आज 28 सितम्बर (रविवार) को दतिया, बर्सई और डबरा में दिनभर अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

सुबह 10 बजे डबरा से प्रस्थान कर डॉ. मिश्रा सबसे पहले 10:30 बजे श्री माई कृपा आगमन पर कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। इसके बाद 11 बजे वे श्री गुप्तेश्वर ज्वेलर्स शोरूम (स्थान: टाउन हाल के पास, बड़ा बाजार) के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

11:30 बजे वे भाजपा कार्यालय दतिया पहुँचकर नव-नियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान समारोह एवं महाभोज में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत 12 बजे पुनः श्री माई कृपा आगमन एवं आराधना करेंगे।

दोपहर 3 बजे हनुमानगढ़ी के पास स्थित राधाकृष्ण होटल के उद्घाटन कार्यक्रम में तथा 3:30 बजे दतिया स्थित रजनी वाटिका में श्री भानु ठाकुर जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे।

शाम 4 बजे डॉ. मिश्रा श्री कृष्णा भगत जी एवं श्री हरिशंकर कुशवाहा जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। 4:45 बजे वे डबरा शहर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

शाम 6:30 बजे डबरा से पुनः दतिया के लिए प्रस्थान करेंगे। 7 बजे श्री जनेश यादव पार्षद की बेटी के सगाई समारोह (स्थान: होटल प्राची, उनाव रोड) में सम्मिलित होंगे।

शाम 7:30 बजे वे दतिया से प्रस्थान कर बर्सई (वर्धमान) पहुँचेंगे। रात 8:30 बजे बर्सई (वर्धमान) में रामलीला के उद्घाटन कार्यक्रम एवं कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित भोज में शामिल होंगे।

रात 9:30 बजे बर्सई (वर्धमान) से डबरा के लिए प्रस्थान कर 10:30 बजे डबरा निवास पहुँचेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे।

इस पूरे कार्यक्रम के दौरान डॉ. नरोत्तम मिश्रा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक आयोजनों में शिरकत कर कार्यकर्ताओं और आमजनों से भेंट करेंगे।

Share This News :