दस हजार पर बटन दवा या वदलाव की बयार
बिहार में विधानसभा चुनाव से जुड़े दिलचस्प समीकरण सामने आ रहे हैं। वर्ष 1952 में कराए गए पहले चुनाव से लेकर 2020 तक 17 बार विधानसभा चुनाव कराए जा चुके हैं। अब तक कराए गए चुनाव में केवल तीन बार ऐसे मौके आए हैं जब मतदान 60 फीसदी से अधिक हुआ है। हालांकि, ये भी एक रोचक तथ्य है कि 60 प्रतिशत से अधिक वोटिंग होने पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सरकार बनाने में कामयाब रही है। इस साल का चुनाव इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि कई दशकों के बाद जनसुराज पार्टी के रूप में एक तीसरा दल भी ताल प्रदेश की 200 से अधिक सीटों पर ताल ठोक रहा है।बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ। 121 सीटों पर 65 फीसदी वोटिंग हुई।
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शाम पांच बजे तक 60.18 प्रतिशत मतदान हुआ। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 6 नवंबर को शाम 5 बजे तक औसतन 60.18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राज्य के विभिन्न जिलों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया। मधेपुरा में 65.74%, सहरसा में 62.65%, दरभंगा में 58.38%, मुजफ्फरपुर में 65.23%, गोपालगंज में 64.96%, सीवान में 57.41%, सारण में 60.90%, वैशाली में 59.45%, समस्तीपुर में 66.65%, बेगूसराय में सर्वाधिक 67.32%, खगड़िया में 60.65%, मुंगेर में 54.90%, लखीसराय में 62.76%, शेखपुरा में न्यूनतम 52.36%, नालंदा में 57.58%, पटना में 55.02%, भोजपुर में 53.24% और बक्सर में 55.10% मतदान दर्ज किया गया। सबसे अधिक बेगूसराय में और सबसे कम पटना में मतदान हुआ। पहले चरण की 121 सीटों पर 53.77 प्रतिशत मतदान हुआ है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में गुरुवार को 18 जिलों में औसतन 53.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग के अनुसार सबसे अधिक मतदान बेगूसराय में 59.82 प्रतिशत रहा, जबकि राजधानी पटना में सबसे कम 48.69 प्रतिशत वोट पड़े। मुज़फ्फरपुर में 58.40%, गोपालगंज में 58.87%, लखीसराय में 57.39%, समस्तीपुर में 56.35%, खगड़िया में 54.77%, सारण में 54.60%, वैशाली में 53.63%, नालंदा में 52.32%, मुंगेर में 52.17%, बक्सर में 51.69%, भोजपुर में 50.07%, सीवान में 50.93%, शेखपुरा में 49.37% मधेपुरा में 55.96%, सहरसा सहरसा में 55.22% व दरभंगा में 51.75% मतदान हुआ। अब मतदान के दौरान 100 से अधिक शिकायतें मिली हैं। वहीं 300 से अधिक EVM बदले गए।