Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सीएम पहुंचे बड़वानी, शहीद भीमा नायक प्रेरणा केंद्र का किया लोकार्पण

बड़वानी/ सेंधवा। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शनिवार को ग्राम धाबाबावड़ी पहुंचे। हेलिपेड से काफिला भीमा नायक स्मारक पहुंचा। सीएम ने स्मारक का लोकार्पण कर यहां प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद सीएम बड़वानी में पाटी नाका स्थित राज्य स्तरीय अनुसूचित जनजाति सम्मेलन में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मंत्री अंतरसिंह आर्य, सांसद सुभाष पटेल, विधायक दीवानसिंह पटेल, सेंधवा नपाध्यक्ष अरुण चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।

भांजियों व भांजों से मिलने दौड़े सीएम

मामा...,मामा..., मामा...यह आवाज सुनते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हेलिपेड के बाहर बने बेरिकेट्स की ओर दौड़ पड़े। बेरिकेट्स के चारों ओर छात्र, छात्राए सीएम को देख मामा, मामा आवाज लगाने लगे। आवाज सुन मामा सीएम खुद को भांजे और भांजीयो से मिलने से रोक नहीं पाए। बेरिकेट्स के पास पहुंच लगभग 1000 फीट की कतार में खड़े छात्र-छात्राओं से सीएम ने मुलाकात की।

इस दौरान सीएम ने बच्चों से पूछा पढ़ाई कैसी चल रही है? वंदे मातरम, जय हिंद कहते हुए छात्राओं के सिर पर हाथ फेर कर आशीर्वाद दिया। इसके बाद सीएम कार में बैठकर रवाना हुए ही थे की हेलिपेड के मुख्य द्वार पर छात्राएं आदिवासी वेशभूषा में मांदल की थाप पर स्वागत नृत्य कर रही थी। यह देख सीएम कार से उतर गए और छात्राओं के बीच पहुंच गए। उन्होंने कुछ पल छात्राओं के नृत्य को निहारा। बेटियों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद फिर वह कार में बैठने लगे। इसी बीच छात्राओं के समूह ने सामने से आकर सीएम पर पुष्प वर्षा कर दी। यह देख सीएम कार के दरवाजे पर खड़े होकर लोगों और छात्र छात्राओं को अभिवादन करने लगे। इसके बाद सीएम मुख्य कार्यक्रम स्थल के साथ रवाना हो गए।

Share This News :