राहुल गांधी बोले- निष्पक्ष नहीं था चुनाव
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को बेहद चौंकाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन जीत हासिल नहीं कर सका क्योंकि चुनाव की प्रक्रिया शुरुआत से ही निष्पक्ष नहीं थी। राहुल गांधी के अनुसार, यह नतीजे चुनाव की उस स्थिति को दर्शाते हैं, जहां बराबरी की लड़ाई संभव ही नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि महागठबंधन को जनता का व्यापक समर्थन मिला, लेकिन चुनाव में निष्पक्षता की कमी ने नतीजों को प्रभावित किया।राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया। बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।