Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
गलती से सीमा पार गए सैनिक चंदू चव्हाण को रिहा करेगा पाकिस्तान

पाकिस्तान ने गलती से सीमा पार गए भारतीय सैनिक चंदू चव्हाण को रिहा करने का ऐलान किया है. लंबे समय से चंदू की रिहाई की कोशिशें जारी थीं. पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच संबंधों की बेहतरी का हवाला देते हुए ये फैसला लिया है. चंदू चव्हाण 29 सितंबर को गलती से एलओसी पार चला गया था. एलओसी पार भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान ये घटना सामने आई थी. इस मामले ने तब भारत-पाक मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

कुछ दिन पहले ही रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने कहा था कि भारतीय सैनिक चंदू चव्हाण जल्द ही भारत वापस आ सकता है. भामरे ने कहा था कि पाकिस्तान ने स्वीकार किया है सैनिक चंदू जिंदा है और उसे जांच के बाद छोड़ दिया जाएगा. भामरे के मुताबिक भारत की ओर से पाकिस्तान से इस बारे में 15-20 बार बात की जा चुकी है.

22 साल का चंदू जम्मू-कश्मीर के मंढेर जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास तैनात था. भारतीय सेना का कहना था कि चंदू गलती से पेट्रोलिंग के दौरान एलओसी को क्रॉस कर गया. इसके बाद उसे पाकिस्तानी सेना ने पकड़ लिया.

भारतीय सेना ने बताया था कि 37 आरआर से एक सैनिक गलती से नियंत्रण रेखा के दूसरी तरफ चला गया. महानिदेशक मिलिट्री ऑपरेशन्स (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने भी इस मुद्दे को अपने पाकिस्तानी समकक्ष के साथ उठाया था. अधिकारियों का कहना था कि चंदू का सीमा रेखा को पार करना नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की ओर से à¤•िए गए 'सर्जिकल स्ट्राइक' से संबंधित नहीं है.

Share This News :