Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज कार्यक्रमों में भाग लेंगे

दतिया। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज 22 जनवरी 2017 को जिले के प्रवास रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों सम्मिलित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 22 जनवरी 2017 को प्रात: 9 बजे डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर प्रात: 9.30 बजे दतिया निवास पर पहुंचेगे और आमजन से भेंट करेंगे। प्रात: 9.45 बजे झांसी रोड़ पर स्थित रासजेबी पब्लिक स्कूल में आयोजित बच्चों के फनफेयर कार्यक्रम मे ंभाग लेंगे। प्रात: 10.30 बजे ग्वालियर झांसी हाईवे पर अंगूरी बैराज मार्ग का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 12 बजे दतिया से उद्गंवा के लिए प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे उद्गंवा पहुंचेगे और आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन कायक्रम में भाग लेंगे कृषि उपज मंडी के सामने। दोपहर 1.30 बजे उद्गंवा से गुना के लिए प्रस्थान कर सायं 4 बजे गुना पहुंचेगे और परिवार के वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। सायं 6 बजे गुना से भोपाल के लिए प्रस्थान कर रात्रि 9 बजे भोपाल पहुंचेगे।

Share This News :