Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसंपर्क मंत्री ने किया मिटटी परीक्षण प्रयोगशाला का लोकार्पण

दतिया। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने मंडी प्रागंण दतिया में 15 करोड 31 लाख रूपये की लागत से निर्मित मिटटी प्रयोगशाला का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस प्रयोगशाला के बन जाने से दतिया में 12 प्रकार की मिटटी परीक्षण जांचे हो सकेगी। जिनमें शुष्क पोषक तत्वों की जांच भी यह मध्यप्रदेश की पहली प्रयोगशाला है। 
जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि किसानों की खेती को लाभ धंधा बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार कृत संकल्पित इसी उददेश्य से मिटटी परीक्षण प्रयोगशालाऐं खोली जा रही हैं। इसमें सभी किसानों के खेतों की मिटटी का परीक्षण होगा। इससे यह पता चलेगा कि उन्हें कोन सी खाद कितनी मात्रा में डालना है। उन्होंने सभी किसानों से अपील की कि वह अपने खेत की मिटटी के नमूनों की जांच अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि यह दतिया में प्रदेश की पहली प्रयोगशाला है जिसमें सभी 12 प्रकार की जांचे होगी। जनसंपर्क मंत्री ने कहा कि 10 वर्षो में सिचाई का रकबा 7.50 लाख हैक्टर से बढकर 40 लाख हेक्टर हो गया है। अब बिजली पानी भरपूर है। 
कार्यक्रम के दौरान उपसंचालक कृषि आरके गणेशे ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों के के स्वास्थ्य हेल्थ कार्ड बनाए जाएगे। वर्ततान में 10 हजार मिटटी के नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। यह प्रयोगशाला भवन मंडी निधि से तैयार हुआ है। इसके अलावा 6 मिनी लेवों के माध्यम से 31 मार्च तक लक्ष्य पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र द्वारा अनुदान पर 200 कुटी की मशीनें जिले की किसानों को वितरित की।

Share This News :