Homeराज्यो से ,slider news,
सिर्फ इन यात्रियों 10,000 तक का मुआवजा देगी इंडिगो

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हालिया संकट से प्रभावित हुए यात्रियों के लिए रिफंड के बाद अब अतिरिक्त मुआवजे का भी एलान किया है। हालांकि, यह राहत सिर्फ कुछ चुनिंदा यात्रियों को ही मिलेगी।

इंडिगो ने कहा है कि अगर यात्रियों ने अपने टिकट किसी ट्रैवल पार्टनर प्लेटफॉर्म से लिया है तो उनके रिफंड के लिए सारी कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं। हालांकि, एयरलाइन के पास सिस्टम में ऐसे यात्रियों की पूरी जानकारी नहीं है। ऐसे में वे यात्री इंडिगो की ईमेल आईडी- customer.experience@goindigo.in पर जानकारी दे सकते हैं। हम उनकी सहायता जारी रखेंगे।

इंडिगो ने आगे कहा कि 3, 4 और 5 दिसंबर को हमारे साथ यात्रा करने वाले लोगों का अनुभव खराब रहा और वे कई घंटों तक एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे। इनमें से कई लोग जबरदस्त भीड़ की वजह से बुरी तरह प्रभावित हुए। हम ऐसे प्रभावित यात्रियों को 10 हजार रुपये के ट्रैवल वाउचर मुहैया कराएंगे। ये ट्रैवल वाउचर अगले 12 महीने में इंडिगो के साथ किसी भी यात्रा में इस्तेमाल किए जा सकेंगे।

Share This News :