Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
बसई क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करेंगे : जनसम्पर्क मंत्री मिश्र

दतिया। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र दतिया विकास ख्ंड के दूरस्थ ग्राम बसई मे आयोजित जनससमया निवारण शिविर में सम्मिलित हुए। उन्होंने स्थानीयजन द्वारा दिए गए आवेदनों का मौके पर निराकरण कराया तथा दो आवेदन शेष रहे उनके संबध में निर्देश दिए कि उन्हें निराकृत किए जाए। उन्होंने कहा कि बसई क्षेत्र हमारी पहली प्राथमिकता है यहां के नागरिकों के समस्याऐं शीघ्र निराकृत होगी। उन्होंने एडीएम आशीष गुप्ता को निर्देश दिए कि प्रति गुरूवार को टप्पा तहसील में तहसीलदार नियमित बैठें। 
जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने उपस्थित जनसमुदाय से कहा कि यहां की नहरों में भरपूर पानी आ रहा है। किसानों की सिचाई प्रतिशत बढाने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। राजस्व विभाग की समस्याओं का निराकरण के लिए टप्पा तहसील बनाई गई है। क्योंकि यहां पर तहसीलदार नियमित न बैठे तो जनता को क्या लाभ है। उन्होंने अधिकारियेां को निर्देश दिए कि बसई के क्षेत्र का विशेष ध्यान रखा जाए। 
कार्यक्रम में विपिन गोस्वामी, सुरेश गुप्ता, अवधेश नायक, भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुंदेला, एडीएम अशीष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ संदीप माकिन, एसडीएम बीरेन्द्र कटारे, जनपद उपाध्यक्ष कमलू चोवे, महेश लोधी, सतीश यादव, देवेन्द्र राजपूत, मोहन पाठक, बृजमोहन शर्मा, रामजी यादव, श्रीमती मंजू खरे, मुकेश यादव जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

Share This News :