Homeराज्यो से ,slider news,
क्या करते हैं प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा? गर्लफ्रेंड से की सगाई

 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच सगाई का कार्यक्रम हो चुका है। सगाई कार्यक्रम में चुनिंदा लोगों को ही बुलाया गया। सगाई कार्यक्रम को काफी निजी रखा गया है।जानकारी के मुताबिक, रेहान और अवीवा पिछले लगभग सात साल से साथ में हैं। हालांकि, अभी इस संबंध में दोनों ही परिवारों की ओर से आधिकारिक रूप से लेकर कोई भी घोषणा नहीं की गई है। कांग्रेस की ओर से भी इस संबंध में अभी कोई बयान सामने नहीं आया है।बताया जा रहा है कि बेग खानदान की प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा से लंबे समय से पारिवारिक मित्रता है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार लंबे वक्त से एकदूसरे को जानते हैं। बेग परिवार का गांधी परिवार काफी पुराना परिचय है और इंदिरा गांधी के समय से ही इनके बीच जान पहचान है।

Share This News :