बताया जा रहा है कि मंगलवार को ग्वालियर जिले के एक दर्जन से अधिक गांवों में भीषण ओलावृष्टि हुई, जिससे किसानों की फसलें पूरी तरह तबाह हो गईं। भितरवार और डबरा क्षेत्र के कछुआ गांव में सबसे अधिक नुकसान हुआ। यहां करीब आधे घंटे तक ओलावृष्टि होती रही, जिससे सड़कों और खेतों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई।ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसी भयावह ओलावृष्टि पहले कभी नहीं देखी। गांव के लोग दहशत में आ गए और बच्चे रोते नजर आए।