KUAT4D
HEBAT789
HEBAT789
HEBAT789
ENAK4D
ENAK4D
ENAK4D
ENAK4D
HONDA4D
HONDA4D
HONDA4D
HOTEL4D
HOTEL4D
HEBAT789
HONDA4D
HONDA4D
HONDA4D
HOTEL4D
HOTEL4D
HOTEL4D
https://nntvbharat.com/
https://thekhabardaily.in/
https://ungali.in/
https://uniquetodaynews.in/
https://bhaskarplus.com/
https://hindustansamaj.com/
https://janmatyugnews.com/
https://johardesh.com/
https://kartiknews.in/
https://khulasatimes.com/
https://nandkesari.com/
https://newsmailtoday.com/
https://aapkamat.com/
https://ajaybharat.com/
https://ajnabinews.com/
https://atoznewslive.com/
https://ljcricket.com/
https://profedinstvo.com
https://TheOriginalMiracles.net/
https://fustar.org/
https://emilianotardif.com/
https://operaoberta.org/
https://ebaratomomi.com/
https://skatepedia.net
https://afghanchurch.net/
https://hornethistory.com
https://TodaYeggRates.net
https://emulyankan.com
https://turnhardware.net
https://pardesusa.org/
https://gochanggut.org/
बूथ से जिले तक भाजपा संगठन की मजबूती पर जोर, खंडेलवाल बोले- संभाग-जिला प्रभारियों की भूमिका अहम
भारतीय जनता पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर जोर देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा है कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों को निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाना ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर सशक्त बनाने में संभाग और जिला प्रभारियों की भूमिका बेहद अहम है, जो आने वाले समय में और भी महत्वपूर्ण होने वाली है। मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित संभाग एवं जिला प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए खंडेलवाल ने कहा कि प्रत्येक जिला प्रभारी को संभाग प्रभारियों के साथ निरंतर संवाद और समन्वय बनाकर संगठनात्मक गतिविधियों को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला प्रभारी अपने प्रभार वाले जिलों में नियमित साप्ताहिक प्रवास और रात्रि विश्राम करें, ताकि संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि आगामी समय में प्रदेश में लगातार चुनाव होंगे और संगठन की मजबूती तभी सुनिश्चित होगी, जब जिला और विधानसभा स्तर पर संगठन का नेटवर्क मजबूत रहेगा। चुनाव के समय संगठन का फोकस जिले और विधानसभा पर होता है, इसलिए प्रत्येक जिम्मेदारी समान रूप से महत्वपूर्ण है। उन्होंने पारदर्शिता, अनुशासन और समन्वय को संगठनात्मक कार्यों की आधारशिला बताया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि किसी भी दायित्व को प्रभावी ढंग से निभाने के लिए उसकी स्पष्टता आवश्यक है। जिला प्रभारियों को अपने-अपने जिलों के भौगोलिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और संगठनात्मक पहलुओं का गहन अध्ययन करना चाहिए और निरंतर प्रवास के माध्यम से संगठन को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार कार्य विभाजन है और मंडल, शक्ति केंद्र तथा बूथ स्तर तक दायित्व तय होना चाहिए। जामवाल ने कहा कि प्रभारी को कोर ग्रुप, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और समाज के प्रबुद्धजनों से नियमित संवाद बनाए रखना चाहिए, जिससे संगठन को जमीनी फीडबैक मिलता है और सामाजिक समन्वय मजबूत होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज हुई है। डबल इंजन सरकार के कारण विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने और आजीवन सहयोग निधि को लेकर भी चर्चा की।

