Homeअपना शहर,प्रमुख खबरे,slider news,
ग्वालियर विकास समिति के 49वें अभिनंदन समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान

ग्वालियर। ग्वालियर विकास समिति म.प्र., ग्वालियर द्वारा शनिवार को 49वें अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। पड़ाव क्षेत्र स्थित होटल प्रहलाद इन में आयोजित समारोह में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों का सम्मान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया रहे। समारोह में ग्वालियर को अपनी सेवाओं एवं उपलब्धियों से गौरवान्वित करने वाली विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इनमें रश्मि सासोडे सहित अनेक प्रतिभाएं शामिल रहीं। सम्मानित व्यक्तित्वों को अतिथियों द्वारा शॉल, स्मृति चिन्ह, नारियल, प्रमाण-पत्र, अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि जयभान सिंह पवैया सहित मंचासीन अतिथियों ने सम्मानित प्रतिभाओं के योगदान की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग उपस्थित रहे। समारोह के समापन अवसर पर अतिथियों एवं सम्मानित प्रतिभाओं के लिए रात्रिभोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्वालियर विकास समिति के पदाधिकारियों एवं संयोजक प्रेम बरौनिया के सहयोग से किया गया।

Share This News :