साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा के जन्मदिन पर हुए हुए सेवा कार्य, समर्थकों की उमड़ी भीड़
ग्वालियर। साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा का जन्मदिन शुक्रवार को समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर पाताली हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थकों ने सहभागिता की। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात आमजन के लिए प्रसादी एवं भोजन वितरण का कार्यक्रम हुआ। जन्मदिन के अवसर पर शहर में विभिन्न स्थानों पर उत्सवी आयोजन किए गए। समर्थकों ने अशोक शर्मा का पुष्पहारों से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा कई स्थानों पर केक काटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। दिनभर उनके निवास एवं विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा। समर्थकों में अपने नेता के जन्मदिन को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया।
इस अवसर पर राममोहन तिवारी, हेमंत शर्मा (टीटू पंडित), दीपू शर्मा, राजीव चड्ढा, सम्मू दयाल शर्मा, डीसी पांडे, हर्षवर्धन सिरोठिया, दीनानाथ कुशवाह, राकेश पचौरी, घनश्याम सिंह सिकरवार, राम भरोसे शर्मा, अशोक शर्मा (व्याख्याता), वसंत शर्मा खेमरिया, सुदीप कटारे, श्रीनिवास पाराशर, विष्णु शर्मा, पंडित प्रमोद विठ्ठरिया, रामदास पटेल, बंटी चौहान, प्रकाश पटेल, लक्ष्मी नारायण, राजीव चड्ढा, राजेश ऐरन, मुकेश सिंघल एवं छुन्नू थपक सहित बड़ी संख्या में समर्थक और शुभचिंतक मौजूद रहे।