बैजाताल स्थित साडा परिसर में जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश
ग्वालियर। बैजाताल स्थित साडा परिसर में मंगलवार को आयोजित बैठक के दौरान साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा ने जनसुनवाई कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं। दूर-दराज से पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अशोक शर्मा के समक्ष रखीं और कई मामलों में लिखित आवेदन भी सौंपे। जनसुनवाई के दौरान लंबे समय से लंबित और गंभीर समस्याओं को लेकर नागरिकों ने विस्तार से अपनी बात रखी। साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान अशोक शर्मा ने कहा, “आपकी हर समस्या मेरी समस्या है। आपकी समस्या के समाधान के लिए मैं हरसंभव प्रयास करूंगा और किसी भी स्तर पर जरूरत पड़ी तो उसके लिए आगे बढ़कर काम करूंगा।”
जनसुनवाई में राजेश कुमार खरे, एसपी सक्सेना, एएस तोमर, रोशन नेगी, राजत और राजेंद्र जैन सहित अन्य नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। अशोक शर्मा ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान का आश्वासन दिया।
बैठक में साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा के साथ प्रशासनिक अधिकारी (उपयंत्री) नवल सिंह राजपूत, हरीश पाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।