Homeराज्यो से ,slider news,
श्री सुरेन्द्र सिंह कुषवाहा, जनसम्पर्क मंत्री के प्रयासों से वापस आया जनसम्पर्क मंत्री युवा कुषवाहा महासभा में शामिल हुए

मध्यप्रदेष शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र पिंक मैरिज हाऊस पहुंचकर युवा कुषवाहा महासभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पहुंचकर लवकुष भगवान की तस्वीर पर फूलमाला चढ़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने हस इस अवसर पर कहा कि आज मुझे खुषी है कि मेरे प्रयासों से किसी माँ का बच्चा, किसी बहिन का भाई आज अपने परिवार के बीच में है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि श्री सुरेन्द्र सिंह कुषवाहा को कुछ लोगों ने नौकरी के लालच देकर साऊदी अरब भेज दिया था। वहां जाकर श्री कुषवाहा को नौकरी न देकर बधुआ मजदूर बनाकर बंधक बना लिया था। यह जानकारी उसके भाई श्री नरेन्द्र कुषवाहा को लगी उन्होंने समाज के लोगों से मिलकर यह समस्या मेरे सामने रखी। मैने ने हर संभव प्रयास करते हुए श्री सुरेन्द्र कुषवाहा को छुड़ाया। यह काम बहुत ही कठिन था और मेरे लिए भी एक नया काम था। किन्तु मैं किसी भी हालत में इस काम को करना चाहता था। जिसके कारण आज एक बेटा अपने परिवार में आकर शामिल हुआ।
इस अवसर पर श्री सुरेन्द्र सिंह के भाई श्री नरेन्द्र सिंह ने प्रारंभ से लेकर अंतिम प्रयासों तक कि पूरी कहानी सबके सामने रखी और हमारे लाड़ले विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र के अथक प्रयासों से हमारा भाई हमारे परिवार के साथ है। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह कुषवाहा, युवा टीम द्वारा जनसम्पर्क मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र का शाॅल एवं श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानि किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह बुन्देला, नगर पालिका दतिया अध्यक्ष श्री सुभाष अग्रवाल, श्री गोविन्द ज्ञानानी, श्री बृजमोहन शर्मा, श्री प्रषांत ढेंगुला, श्री गुड्डी कुषवाहा, श्री भगवान सिंह कुषवाहा, श्री कालीचरण कुषवाहा, श्री पुष्पेन्द्र रावत, श्री आलोक परिहार, श्री मनमोहन तिवारी, श्री मुकेष यादव, श्री भूरे चैधरी, श्री राजू त्यागी, श्री मंगल सिंह कुषवाहा, श्री जीतू कुषवाहा, श्री लक्ष्मीनारायण, श्री अर्जुन कुषवाहा, श्री घनष्याम कुषवाहा, श्रीमती कुमकुम रावत, श्रीमती सेवन्ती भगत, कु. क्रांति राय एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री मनोहर कुषवाहा द्वारा किया गया।

Share This News :