Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
एक साथ दुश्मन के 30 निशाने खोज सकता है तोप से लैस रूस का नया लड़ाकू विमान

रूस की वायुसेना ने चौथी पीढ़ी के अत्याधुनिक मिग-35 लड़ाकू विमान की परीक्षण उड़ान शुरू कर दी है. इसकी उड़ान को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी देखा. लेकिन, रूसी वायुसेना ने जहां मिग-35 की परीक्षण उड़ान की पुतिन वहां से सैकड़ों किलोमीटर दूर थे.

मिग-35 की उड़ान को पुतिन ने अपने दफ्तर से वीडियो लिंक पर लाइव देखा. अगले तीन साल में रूसी एयरफोर्स 30 मिग-35 विमानों से लैस हो जाएगी. उड़ने, हवा में कलाबाजी खाने और दुश्मन के रडार को चकमा देने में ये माहिर है. हवा में होने वाले मुकाबले में इसकी फुर्ती का जवाब नहीं है.

खतरनाक हथियारों से है लैस

हालांकि, मिग-35 की ये उड़ान इसकी पहली उड़ान के 10 साल बाद हुई है, लेकिन पुतिन ने उम्मीद जताई है कि इस विमान को रूसी वायुसेना के अलावा दूसरे देश भी खरीदने में दिलचस्पी दिखाएंगे और इसकी वजह ये है कि रूस का ये नया विमान एक साथ 10 से 30 निशानों को खोज कर पहचान सकता है.

ये आधुनिक मिसाइलों से लैस है. इसमें लगी तोप भी जबरदस्त है. इसकी दोनों डैनों पर अत्याधुनिक स्मार्ट बम लगाए जा सकते हैं. रूस का ये विमान एक बार में 2,000 किलोमीटर दूर तक जा सकता है.

Share This News :