Homeअपना शहर ,
डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए लगातार किया जा रहा है कीटनाशक दवाओं का छिडकाव

नगर निगम द्वारा शहर में डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए नियमित रुप से अभियान चलाकर नागरिकों को घर घर जाकर समझाइश दी जा रही है एवं इससे बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं तथा जिनके यहां डेंगू एवं मलेरिया का लार्वा मिल रहा है उनके यहां जुर्माने की कार्यवाही भी की जा रही है।
स्वास्थ्य अधिकारी डा सुभाष गुप्ता ने बताया कि नगर निगम के अमले द्वारा तीनों विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत कीटनाशक दवाओं के छिडकाव एवं फोगिंग की कार्यवाही की जा रही है। विधानसभावार दल बनाकर विभिन्न वार्डों में कीटनाशकर दवाओं का छिडकाव एवं निरीक्षण की कार्यवाही मलेरिया विभाग के दल के साथ की जा रही है। वहीं जिनके यहां डेंगू व मलेरिया का लार्वा मिल रहा है उनके खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही भी की जा रही है।

Share This News :