Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
5 मिनट में सिमट गया पूरा रेल बजट, जानें क्या है खास..

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आम बजट के साथ ही रेल बजट का ऐलान किया. रेल बजट में कोई लोक लुभावन योजना का ऐलान नहीं किया गया है. हालांकि सुधार के लिए कई तरह के ऐलान किए गए हैं. इस बार का रेल बजट पिछले के मुकाबले 22 फीसदी बढ़ा है.

जानिए जेटली ने रेलवे बजट में क्या किए ऐलान किए हैं....

- रेल संरक्षा के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का फंड

- 2020 तक मानव रहित क्रासिंग पूरी तरह खत्म

 

- रेलवे विकास के लिए 1 लाख 31 हजार करोड़

- स्टेशनों के विकास के लिए 25 स्टेशन का चयन

- रेलवे में स्वच्छता, सुरक्षा पर जोर

- 3500 किमी. नई रेल लाइन बनेंगी

- 7000 हजार स्टेशनों पर सोलर लाइनें

- IRCTC से ई-टिकट पर सर्विस चार्ज नहीं लगेगा

- 500 रेलवे स्टेशनों को दिव्यांगों के लिए आसान बनाया जाएगा

- 2019 तक बॉयो टॉयलेट

- IRCTC अब शेयर बाजार का हिस्सा होगी, रेलवे से जुड़ी तीन कंपनियां शेयर बाजार में शामिल होंगी.

- क्लीन माई कोच सेवा की शुरुआत की जाएगी

-मेट्रो रेल के लिए नई नीति की घोषणा की जाएगी

-टूरिज्म और धार्मिक यात्राओं के लिए अलग से ट्रेनें चलाई जाएंगी

-कोच की शिकायतों के लिए कोच मित्र योजना लाई जा रही है

-वरिष्ठ नागरिकों के लिए LIC योजना लाएगी सरकार

-मेडिकल PG कोर्स में 5 हजार सीटें बढ़ाई जाएंगी

 

Share This News :