Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, फिर आमने-सामने आए दो विमान

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज तब एक हादसा होते-होते रह गया जब इंडिगो का एक विमान अपने लेन से बाहर जाते हुए रनवे पार कर एक दूसरे टैक्सीवे पर चला गया. वहां पहले से जेट एयरवेज का एक विमान खड़ा था. इसके बाद इंडिगो विमान के चालकों ने ब्रेक लगाकर दोनों विमानों को टकराने से रोका.

इंडिगो का विमान विशाखापत्तनम के लिए उड़ान भरने वाला था. जांच पूरी होने तक विमान के दोनों चालकों को ड्यूटी से हटा दिया गया है. नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने घटना की जांच शुरू कर दी.  à¤˜à¤Ÿà¤¨à¤¾ आज सुबह करीब पांच बजकर 40 मिनट पर हुई.

सूत्रों ने बताया कि इस घटना के कारण कई विमानों की उड़ान में देरी हुई जबकि यहां आने वाले कई विमानों के मार्ग को बदला गया.  à¤°à¤¨à¤µà¥‡ संख्या 28 को लगभग एक घंटे तक यातायात के लिए बंद रखा गया.

इंडिगो के एक प्रवक्ता ने विमान के कम दृश्यता के कारण रनवे की मध्यरेखा पार कर दूसरे टैक्सीवे में पहुंचने की बात की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों पायलट को ड्यूटी से हटा दिया गया है. वे जांच पूरी होने तक विमान नहीं चलाएंगे. हवाईअड्डा सूत्रों ने कहा कि इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 719 9नयी दिल्ली-विशाखापत्तम) को सी लेन पर चलने की मंजूरी दी गयी और उसे रनवे 28 पर जाना था. लेकिन विमान के कमांडर ने रनवे पार कर लिया और उन्हें लगा कि वह डब्ल्यू लेन में हैं, जहां पहले ही अबुधाबी के लिए उड़ान भरने वाला जेट एयरवेज का विमान खड़ा था. सूत्रों ने कहा कि घटना के समय इंडिगो विमान में 81 यात्री और जेट एयरवेज के बोइंग 737 विमान में 142 यात्री सवार थे.

पिछले वर्ष 27 दिसंबर को भी दिल्ली एयरपोर्ट पर ऐसा ही हादसा टला था। उस समय स्पाइस जेट और इंडिगो के विमान आपस में टकराने से बाल- बाल बचे थे. इंडिगो की फ्लाइट टैक्सीवे पर थी, इसी दौरान स्पाइस जेट का विमान टेक ऑफ करते वक्त सामने आ गया था.

Share This News :