Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
शाह बोले- यूपी में दो शहजादों का गठजोड़ है, नहीं करेंगे पदयात्रा

यूपी चुनाव के मद्देनजर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मेरठ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और सपा पर वार किया। शाह ने कहा कि दोनों पार्टियां मिलकर यूपी की जनता को लूटना चाहती है।

सपा कांग्रेस के गठबंधन पर शाह ने कहा, यूपी में दो शहजादों का गठजोड़ हुआ है। सपा सरकार पर हमला करते हुए शाह ने कहा कि यूपी में रोजाना 24 बलात्कार होते हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम सत्ता में आते हैं तो यूपी की हर कॉलेज में एंटी रोमियो स्क्वाड बनाया जाएगा, ताकि बच्चियां सुरक्षि रहें। उन्होंने कहा कि यूपी का विकास सपा और कांग्रेस दोनों नहीं कर सकती है। यूपी के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ही भरोसा किया जा सकता है।

रद्द की पदयात्रा

आज शाह पश्चिमी यूपी में तीन से चार किमी पदयात्रा करने वाले थे, लेकिन आज उन्होंने ये पदयात्रा रद्द कर दी है। मेरठ में कल अभिषेक की हत्या कर दी गई थी।

Share This News :