Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मुख्यमंत्री ने देखी ओले से प्रभावित किसानों की फसल

ग्वालियर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गिरगांव हैलीपेड पर उतरने के बाद क्षेत्र के किसान दाताराम, जवान सिंह एव मंगलसिंह के सरसों के खेतो पर पहुंचकर ओले से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने सरसो एवं मसूर की फलियों को भी देखा, जिनका दाना ओले के कारण निकलकर जमीन पर गिरा पाया। उन्होंने मौके पर किसानों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस संकट की घडी में सरकार आपके साथ है, जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई की जाएगी चिंता न करे सरकार आपके साथ है। 
मुख्यमंत्री ने कहा है कि ओला एवं बे मौसम बारिश से किसानों की फसले तबाह हुई है, लेकिन हम उनकी जिंदगी तबाह नहीं होने देंगे। संकट की इस घडी में सरकार पूरी ताकत के साथ किसानों के साथ खडी हुई है। फसलो की क्षति का तत्परता से आंकलन कराया जा रहा है और किसानों को शीघ्र ही राहत मुहैया भी कराई जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन को हिदायत देते हुए कहा कि पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ फसलो का सर्वेक्षण कराया जाए। 
चौहान ने यह भी कहा कि जिन किसानों की फसलो का नुकसान 50 प्रतिशत से ज्यादा हुआ है, उनकी बेटियों के विवाह के लिए सरकार 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता मुहैया कराएगी। साथ ही ओला प्रभावित किसानों की कर्ज बसूली स्थगित की जाएगी, कर्ज का व्याज सरकार भरेगी। किसानों की बोई जाने वाली आगामी फसलो के लिए जीरो प्रतिशत पर खाद बीज की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भिण्ड कलेक्टर कर्तव्यनिष्ठ होकर काम कर रहे है। फिर भी अगर सर्वे में लापरवाही हुई तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। 
इस अवसर पर चंबल रेंज के आईजी उमेश जोगा, डीआईजी अनिल शर्मा, भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव कांकर, कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी, प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया, नगर पालिका अध्यक्ष भीकम सिंह कौशल, ग्रामीण अध्यक्ष कमल सिंह तोमर, पार्टी पदाधिकारी दशरथ सिंह गुर्जर, वीरेन्द्र सिंह राणा, पूर्व विधायक मेहगांव राकेश शुक्ला, अर्चना शर्मा, रामबाबू उपाध्याय, लक्ष्मीनारायण शर्मा, अवधेश ंिसह कुशवाह, अशोक सिंह गुर्जर सहित बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। 

Share This News :