Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
किसानों का कर्ज होगा माफ, 14 दिन में गन्ने का बकाया भुगतान: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नुमाइश मैदान में ऐलान किया कि यूपी में भाजपा की सरकार बनने के 14 दिन के भीतर गन्ना किसानों का बकाया भुगतान किया जाएगा, साथ ही किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। सपा-भाजपा गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा की आंधी चल रही है और इस आंधी में सब उड़ जाएंगे। बसपा का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि दलितों की राजनीति के नाम पर कुछ लोगों ने बाबा साहब के नाम का इस्तेमाल किया है। बाबा साहब को असली सम्मान भाजपा ने दिया। पीएम ने विकास की नई परिभाषा देते हुए भाजपा सरकार बनने पर यूपी को भयमुक्त और विकासपरक वातावरण देने का वादा किया।

रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अलीगढ़ में थे। निर्धारित समय से 29 मिनट की देरी से वह 1.59 बजे पहुंचे।  नुमाइश मैदान में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में हुई जनसभा को पीएम ने एक घंटा सात मिनट संबोधित किया। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने चिरपरिचत अंदाज में हाथ हिलाते हुए अभिवादन किया। भारत माता की जय के नारे के साथ भाषण की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने भीड़ से खुद को सीधे जोड़ते हुए कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में जब यहां आया था तो यह मैदान आधा भी नहीं भरा था, लेकिन आज केसरिया सागर उफान पर है। परोक्ष रूप से सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर कटाक्ष किया कि यह भाजपा की आंधी है। कुछ लोग चुनावी मौसम में गले मिल रहे हैं, लेकिन वह चाहे कितने भी गले मिले इस आंधी में उड़ जाएंगे। आगे कहा कि केन्द्र की लड़ाई नौजवानों, गरीबों, छोटे व्यापारियों और प्रदेशवासियों की लड़ाई है। मैं स्क्रू टाइट कर रहा हूं तो कुछ राजनीतिक दलों को परेशानी हो रही है। क्योंकि अब 70 साल के पापों का हिसाब देने पड़ेगा। नोटबंदी का जिक्र करते हुए बोले कि कालेधन वाले सोच रहे थे कि मोदी ने तैयारी नहीं की होगी। यह भूल गए कि बैंक पहले से पता करने को तैयार थे कि जमा हो रहे धन की पूंछ कहां तक पहुंचती है?

Share This News :