Homeवायरल न्यूज़,
सबसे तेज स्पीड के साथ , अब jio देगा Free ब्रॉडबैंड, जानिए क्या है नया प्लान


टेलिकॉम सेक्टर में तहलका मचाने के बाद जियो ब्रॉडबैंड सेक्टर में भी ऐसा ही कुछ करने जा रही है। कंपनी यूजर्स के लिए 1Gbps की स्पीड वाला ब्रॉडबैंड कनेक्शन ला रही है। इसके आने के बाद 1GB बड़ी मूवी डाउनलोड करने में महज कुछ सेकंड लगेंगे। जियो वेलकम ऑफर की तरह रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड कनेक्शन भी कथित तौर पर 3 महीने के लिए मुफ्त दिया जाएगा। जानकारी मिली है कि इंस्टालेशन और राउटर के लिए यूजर को 4,500 रुपए देने होंगे। ट्रायल खत्म होने के बाद अगर यूजर इस सेवा को जारी नहीं रखना चाहते हैं तो रिलायंस जियो राउटर वापस ले लेगी और पैसे रीफंड कर देगी। इसका ट्रायल मुंबई में शुरू हो चुका है। इसे FTTH फाइबर टू द होम नाम दिया गया है। इसे गीगाफाइबर के नाम से जाना जाएगा।


रिलायंस जियो के लॉन्च के दौरान मुकेश अंबानी ने कहा था कि रिलायंस जियो की ब्रॉडबैंड सेवा में सब्सक्राइबर को 1Gbps तक की इंटरनेट स्पीड मिलेगी। 1Gbps स्पीड का मतलब है कि रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड यूजर चंद सेकंड में मूवी डाउनलोड कर लेंगे। रिलायंस जियो ने दावा तो 1Gbps स्पीड का किया है, लेकिन यूजर 70 से 100 Mbps तक की स्पीड मिल रही है।


रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि टेस्टिंग पीरियड के दौरान रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड प्लान में 1 Gbps की स्पीड पर 100GB डाटा की लिमिट होती है। लिमिट खत्म हो जाने के बाद यूजर को 1 Mbps की स्पीड दी जाती है। अभी इसके अलावा कोई और जानकारी नहीं उपलब्ध है।

source

 

Share This News :