Homeराज्यो से ,slider news,
PM के बयान पर RS में कांग्रेस, शशिकला को लेकर AIADMK का LS में हंगामा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेताओं को लेकर की गई टिप्पणी पर आज राज्यसभा में विपक्षी दल के सदस्यों ने भारी शोरगुल और हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही को 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया। वहीं लोकसभा में AIADMK के सांसदों के भारी हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही को भी 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। AIADMK सदस्य संभवत: वी के शशिकला को मुख्यमंत्री बनाने जाने के समर्थन में नारे लगा रहे थे।

राज्यसभा में माकपा के सीताराम येचुरी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का उत्तर देने के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा माकपा के दिवंगत नेताओं के प्रति अभद्र भाषा और तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश किये जाने का मुद्दा उठाया और कहा कि उन्होंने नियम 267 के तहत कार्यस्थगन का नोटिस दिया है। इसी दौरान सदन के नेता अरुण जेटली ने व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुये कहा कि जिस मुद्दे पर सभापति कल अपनी व्यवस्था दे चुकें हैं उस मुद्दे को आज सदन में नहीं उठाया जा सकता है।

कांग्रेस के उप नेता आनंद शर्मा ने व्यवस्था का सवाल उठाते हुये कहा कि प्रधानमंत्री ने कल अपने जबाव के दौरान दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के विरूद्ध टिप्पणी की थी जो उचित नहीं था।

अफगानिस्तान आतंकी हमले और हिमस्खलन में मरे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी

अफगानिस्तान के सुप्रीम कोर्ट परिसर में आतंकी हमले में 20 लोगों के मारे जाने और इसी देश में हिमस्खलन में 100 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी। सदस्यों ने कुछ पल मौन रखकर श्रद्धांजलि व्यक्त की। इसके बाद अध्यक्ष ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू करने को कहा, अन्नाद्रमुक सदस्य नारेबाजी करते हुए आसन के समीप आ गए। वे सेव डेमोक्रेसी के नारे लगा रहे थे। अन्नाद्रमुक सदस्य और लोकसभा के उपाध्यक्ष एम थम्बीदुरई भी सदन में मौजूद थे और उन्हें आसन के समीप नारेबाजी कर रहे पार्टी सदस्यों को कागज का टुकड़ा बढ़ाते देखा गया।

Share This News :