Homeराज्यो से ,slider news,
बाल ठाकरे का बेटा होने के नाते मैं बॉस हूं, बीजेपी यह स्वीकार कर ले: उद्धव

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों के लिए बीजेपी और शिवसेना में गठबंधन नहीं होने से दोनों दलों के बीच बढ़ती तल्खियों के बीच शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि दिवंगत बाल ठाकरे का बेटा होने के नाते वहीं बॉस हैं, यह बात बीजेपी को भी स्वीकार करनी होगी.

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में छपे इंटरव्यू में उद्धव ने कहा कि हां, मैं हूं. दिवंगत शिवसेना सुप्रीमो बाला साहब ठाकरे का बेटा होने के नाते मैं निश्चित रूप से बॉस हूं. यहां तक कि उन्हें (बीजेपी) स्वीकार करना होगा कि मैं बॉस हूं क्योंकि मैं एक शक्तिशाली संगठन का प्रमुख भी हूं. लेकिन बीजेपी नेता सिर्फ आरोप लगाते हैं जिनका कोई महत्व नहीं है.  à¤‰à¤¨à¥à¤¹à¥‹à¤‚ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में बीजेपी नीत सरकार और केंद्र सरकार, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों में शिवसेना का साथ देने के बजाए केवल इसकी टांग खींचते हैं.

उद्धव ने कहा कि यह सब राजनीतिक मंशा के साथ किया जाता है. अगर वे हर समय हमारी टांग खिंचाई बंद कर दें तो यह हमारे लिए बड़ा समर्थन होगा.  à¤®à¤¹à¤¾à¤°à¤¾à¤·à¥à¤Ÿà¥à¤° में नगर निकाय चुनावों में बीजेपी और शिवसेना के बीच गठबंधन टूटने के बाद राज्य और केंद्र सरकारों में साझीदार होने के बावजूद दोनों दलों के संबंधों में काफी दूरी आई है.

ठाकरे ने कहा कि मुंबई के तट पर बनाया जाने वाला मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक तब तक शुरू नहीं होगा जब तक केंद्र तटीय सड़क परियोजना के लिए आवश्यक मंजूरी नहीं देता है.

Share This News :