Homeराज्यो से ,slider news,
यूपी में दूसरे चरण में 65 फीसदी से ज्यादा वोटिंग, उत्तराखंड में 68% वोट पड़े

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान खत्म हो गया है. मतदान खत्म होने के साथ ही 11 जिलों की 67 सीटों पर 721 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में लॉक हो गई है. वहीं उत्तराखंड में भी 69 सीटों के लिए वोटिंग हुई. उत्तराखंड की सभी सीटों पर कुल 68 फीसदी मतदान हुआ. यूपी में 5 बजे तक 65.5 फीसदी वोटिंग हुई है.

वोटिंग अपडेट:
यूपी में 4 बजे तक करीब 60% मतदान
यूपी में 3 बजे तक 54.27 मतदान
उत्तराखंड में 5 बजे तक 68 फीसदी मतदान

कहीं झड़प, कहीं बहिष्कार
यूपी के रामपुर में वोटिंग के दौरान समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आजम खां और बसपा से उनके प्रतिद्वंदी डॉ तनवीर समर्थकों के बीच झड़प हो गई. रजा डिग्री कॉलेज में दोनों उम्मीदवारों के समर्थकों ने एक दूसरे के साथ मारपीट भी की. वहीं बिजनौर की नहटौर विधानसभा में अमीनाबाद और शेखपुरा गांव के मतदाताओं ने विकास न होने की बात कहते हुए चुनाव का बहिष्कार किया.
उत्तराखंड के रुद्रपुर में कांग्रेस उम्मीदवार तिलक राज के बेटे पर पोलिंग बूथ के बाहर महिला से मारपीट करने का आरोप भी लगा. इसके अलावा पिथौरागढ़ में मदकोट बूथ पर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. इस दौरान यहां कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष के साथ मारपीट भी की गई.

Share This News :