Homeअपना शहर ,
घरेलू गैस का व्यवसायिक उपयोग करने पर कार्रवाई

जिला आपूर्ति नियंत्रक जिला ग्वालियर द्वारा गत दिवस शिकायत के आधार पर दौलतगंज अग्रसेन पार्क के पास बालाजी नाश्ता सेंटर की आकस्मिक जाँच में घरेलू सिलेण्डर का व्यवसायिक उपयोग पाया गया।

कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री संदीप शर्मा द्वारा धर्मेन्द्र पुत्र मुन्नालाल से दोनों घरेलू सिलेण्डर जब्त कर सरकारी बालाजी गैस एजेन्सी हुजरात कोतवाली की सुपुर्दगी में लिए गए। संबंधित के विरूद्ध गैस कंट्रोल ऑर्डर 2000 के प्रावधानों का उललंघन होने के कारण आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्रवाई की जा रही है।

Share This News :