Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मुख्यमंत्री चौहान अल्प प्रवास पर दतिया पधारे

दतिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अल्प प्रवास पर दोपहर दो बजे हवाई जहाज से दतिया पहुंचे। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आपके साथ थे। दतिया हवाई पट्टी पर उतरने पर जिला कलेक्टर मदन कुमार ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनकी अगवानी की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक इरशाद वली, अपर कलेक्टर विकास संदीप माकिन, एडीशनल एसपी गौर, जयवीर सिंह भदौरिया, एसडीएम दतिया वीरेन्द्र कटारे सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे। आप हवाई पट्टी से ही हैलीकॉप्टर द्वारा समथर जिला झांसी के लिए रवाना हुए।

Share This News :