Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कैबिनेट में अध्यापकों की संविलियन नीति को मंजूरी

भोपाल। विधानसभा शुरू होने से पहले बुधवार सुबह कैबिनेट की बैठक में अध्यापकों की संविलियन नीति को मंजूरी दे दी गई। सदन में स्कूली शिक्षा मंत्री इस मामले में वक्तव्य देंगे। प्रदेश में तिलहन संघ के कर्मचारियों की संविलयन अवधि अगस्त तक बढ़ाई गई है।

कैबिनेट में निर्णय लिया गया है कि भूमि विकास बैंक की समझौता योजना अब जून तक रहेगी। पीओएस मशीन से लेन-देन करने पर स्टांप फीस नहीं लगेगी। जुलाई में फिर से प्रदेश में 'मिच बांचे' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मीडिल और प्रायमरी कक्षाओं पर फोकस रहेगा।

कैबिनेट की बैठक के बाद नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के प्रदर्शन के पोस्टरों से गुटबाजी दिख रही है। भूपेंद्र सिंह ने कहा पहली बार देखा है कि एक पार्टी नेताओं को एकजुट करने के लिए आंदोलन कर रही है।

 

Share This News :