Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सिंधिया पर भारी पड़े दिग्विजय

भोपाल । बरिष्ठ बिधायक अजय सिंह राहुल के बिधान सभा में नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के मामले में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर राज्य सभा सदस्य और पूर्ब मुख्यमत्री दिग्विजय सिंह भारी पड़े हैं । श्री सिंधिया ने बिधायक महेंद्र सिंह कालूखेड़ा के लिये लॉबिंग की थी , मगर उनकी नहीं चली और दिग्विजय सिंह खेमा को बड़ी सफलता मिली है । श्री सिंधिया खेमे के नेताओं का कहना है कि महाराज को प्रदेश में सीएम के रूप में प्रोजेक्ट किया जा रहा है , इसलिये संतुलन बनाने के लिये राहुल के नाम पर श्री सिंधिया की सहमति रही । लेकिन राहुल की फिर से नेता प्रतिपक्ष के पद पर हुई ताज पोशी से दिग्विजय खेमे को नई ऊर्जा मिली है । अब सब की निगाहें इस बात पर लगी हैं कि श्री सिंधिया के नाम कब एलान होता है ।

Share This News :