Homeराज्यो से ,slider news,
2019 में जनता मोदी को सत्ता में आने नहीं देगी : अखिलेश

यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए चुनाव प्रचार करने अयोध्या पहुंचे सीएम अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि 2019 में जनता उन्हें सत्ता में आने नहीं देगी। गधे वाले बयान पर उन्होंने कहा कि ये कोई गाली नहीं थी, ये तो आरती है।

नोटबंदी को लेकर बीजेपी पर हमला

नोटबंदी को लेकर बीजेपी पर वार करते हुए उन्होंने कहा, नोट काला सफेद नहीं होता है लेनदेन काला होता है। नोटबंदी पर ऐतिहासिक फैसला तो ले आई सरकार, लेकिन जो लोग इस दौरान मरे हैं क्या उनको बीजेपी ने पलटकर भी देखा है। बस लोगों को गुमराह करके उन्हें धोखा दिया है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार बस इधर-उधर की बात करती है लेकिन काम की बात नहीं करती है। पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी जी तो थाने की बात में उलझे रहते हैं, लेकिन उन्हें ये नहीं पता कि यूपी में पुलिस फोन नंबर से सेवा देती है।

समाजवादी पार्टी के काम पर लोगों को भरोसा है और वे आगे भी भरोसा करते रहेंगे। गांव और शहर में कोई भी परेशानी होती है तो सपा सरकार हर छोटे बड़े काम में आगे रहती है।

Share This News :