Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सामूहिक विवाह सम्मेलन में जनसम्पर्क मंत्री ने दिया आर्शीवाद

दतिया।  à¤¬à¤¡à¤¼à¥Œà¤¨à¥€ से विदा होकर जा रही हर वधू मेरी बेटी के समान है। बेटियों परिवार समाज में कोई दिक्कत आए तुम फोन लगाना मैं आपकी मदद के लिए जरूर आऊंगा। यह बात मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने नगर परिषद बड़ौनी में कुशवाहा समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुंचकर वर व वधुओं को आर्शीवाद देते हुए कही। मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र नव दम्पतियों को सुखी व सम्पन्न जीवन का आर्शीवाद देते हुए कहा कि कुशवाह समाज द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन अच्छी पहल है। जो इस काम को कर रहे है। वह धन्यवाद के पात्र है। उन्होंने कहा कि समाज का कार्य करना बड़ा ही कठिन कार्य है। इस कार्य को कितना भी अच्छा करो आखिरी में बुराई ही मिलती है। इसके बाद भी लोग समाज सेवा में लगे रहते है जो धन्य है। इस अवसर पर जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र द्वारा ज्योत बा राव फुल्ले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 
समारोह का आयोजन लवकुष समाज स्वयं संस्था बड़ौनी के तत्वाधान में किया गया। जिसमें 6 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ। नव दम्पतियों को गृहस्थी का सामान कपड़े बर्तन भेंट स्वरूप दिए गए। संस्था की ओर से डॉ. बनमाली कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, खलक सिंह कुशवाहा, डॉ. बाल कृष्ण कुशवाहा, कालीचरण कुशवाहा, रामलाल कुशवाहा आदि का सहयोग रहा।  
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुन्देला, नगर पालिका अध्यक्ष  à¤¸à¥à¤­à¤¾à¤· अग्रवाल, मंड़ी अध्यक्ष प्रतिनिधि  à¤œà¥€à¤¤à¥‚ कमरिया के अलावा सर्वश्री विनय यादव,  à¤ªà¥à¤·à¥à¤ªà¥‡à¤¨à¥à¤¦à¥à¤° रावत, प्रशांत ढेंगुला, गोविन्द ज्ञानानी, सतीश यादव, सवित्री सूत्रकार, भरत राजौरिया, योगेश सक्सैना, वीर सिंह कुमरिया, कालीचरण कुशवाहा, बलदेवराज बल्लू, श्रीमती कुमकुम रावत, डाँ. सलीम कुरैषी, श्रीमती सुलक्षणा गांगोटिया, भूरे चौधरी, श्रीमती शशि पस्तोर, श्रीमती रेखा सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This News :