Homeप्रमुख खबरे,खास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
गामा पहलवान की कुश्ती अनोखी थी : मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र

दतिया। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री ने आज रविवार को बुंदेला कालोनी झांसी बायपास रोड के पास जिले के विश्व विजयी गामा पहलवान नवनिर्मित अखाडे का फीता काटकर शुभारंभ किया। यह अखाडा एक करोड चालीस लाख की लागत से निर्मित किया गया है। जिसमें हजारों लोग की संख्या में कुश्ती का आनंद ले सकते हैं। 
जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने जिले में बने अखाडे का मुख्य अतिथि के रूप में शुभारंभ करते हुए कहा कि हमारे जिले के गामा पहलवान ऐसे पहलवान थे जो पलक झपकते ही सामने वाले को परास्त कर देते थे। उन्होंने यह भी कहा कि इस संबध में मैने अनेक लोगों से सुना है और उनकी पहलवानी की काफी चर्चा भी सुनी है। गामा पहलवान ने विश्व में अपनी पहलवानी का लोहा मनवाया था इसलिए उन्हें विश्व विजयी गामा पहलवान का नाम से नवाजा गया। इस अवसर पर जिले एवं बाहर से आए हुए सभी पहलवानों का मंत्री डॉ. मिश्र एवं प्रदेश पाठय पुस्तक उपाध्यक्ष अवधेश नायक द्वारा शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। उन्होंने कुश्तियों का आनंद भी लिया। यह कुश्ती भापजा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुंदेला एवं मंडी अध्यक्ष प्रतिनिधि जीतू कमरिया की अध्यक्षता में कराई जा रही है। 
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विनय यादव, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, उपाध्यक्ष योगेश सक्सेना, डॉ. रामजी खरे, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र रावत, रामजी यादव, विपिन गोस्वामी, सतीश यादव, मनमोहन तिवारी, हरीमोहन यादव, प्रशांत ढेगुला, बृजमोहन शर्मा, संजीव पाठक, दीपू यादव, भोले पटेल, द्वारा सिंह गुर्जर, पालकी पहलवान, श्रीमती कुमकुम रावत, श्रीमती सुलक्षणा गांगोटिया, प्रीति सगर आदि उपस्थित रहे।

Share This News :