Homeप्रमुख खबरे,खास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने की आरोली में स्टॉप डेम बनाने की घोषणा

ग्वालियर। प्रदेश के जल संसाधन एवं जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज भिण्ड जिले के गोरमी में आयोजित हाफ  à¤®à¥ˆà¤°à¤¾à¤¥à¤¨ दौड़ के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह ने की। कार्यक्रम में मेहगांव विधायक चौधरी मुकेश सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 
जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने मैराथन के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए तथा कहा कि युवाओं ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। भिण्ड जिले के युवाओं ने खेल के साथ अन्य साहसिक गतिविधियों में भी अपनी सराहनीय उपलब्धि हासिल की है। जिले के अनेकों युवाओं ने सेना में शामिल होकर भी अपनी बहादुरी का परिचय दिया है। डॉ. मिश्र ने स्थानीय विधायक की माँग पर आरोली में विभाग की ओर से स्टॉपडेम बनवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विधायक द्वारा पाँच अन्य जगहों पर भी स्टॉपडेम की आवश्यकता बताई है। विभाग द्वारा आगामी बजट सत्र में इन स्थानों पर भी स्टॉपडेम बनवाने की कार्रवाई की जायेगी। 
जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास के कार्य किए जा रहे हैं। लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराने के लिये शासन कटिबद्ध है। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चौधरी राकेश सिंह ने कहा कि स्थानीय विधायक चौधरी मुकेश सिंह द्वारा क्षेत्र में विकास के अनेक कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश के जल संसाधन एवं जनसंपर्क मंत्री और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विधायक को हर संभव मदद क्षेत्र के विकास के लिये उपलब्ध करा रहे हैं। 
विधायक चौधरी मुकेश सिंह ने कार्यक्रम में स्वागत भाषण के दौरान कहा कि प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र द्वारा उन्हें विधानसभा में और विधानसभा के बाहर भी हर संभव मदद और मार्गदर्शन देते रहते हैं। उन्होंने कहा कि चौधरी दिलीप सिंह फाउण्डेशन द्वारा स्व. माता प्रसाद तिवारी जी की स्मृति में गोरमी में 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन का उद्देश्य स्वच्छ भारत अभियान व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान था।

Share This News :